बंगाल में कोरोना‌ रिकवरी रेट 91 फीसदी के करीब, नहीं घट रही मौत की रफ्तार

13/11/2020,8:49:11 PM.

 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। यहां 24 घंटों के दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 91 फीसदी के करीब पहुंच गया है जो राहत वाली बात है। लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं घट रही है।

शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 44312 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 3835 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 424675 हो गई है। 24 घंटे में 4468 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 385617 पर पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 51 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7557 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 684 की कमी हुई है और 31501 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 5136012 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 8.27 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *