23/12/2020,11:17:15 AM.
|
कोलकाताः न्यूटाउन के होटल से मंगलवार देर रात महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, 23 वर्षीय महिला की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। घटना के बाद से महिला का पुरुष साथी फरार है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवक को शाम करीब 4 बजे निकलते देखा गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। होटल के अधिकारियों ने दावा किया कि कमरा कल दोपहर बुक किया गया था। होटल के रजिस्टर में मेदिनीपुर का पता दिया गया था। यद्यपि वे शाम 6 बजे होटल छोड़ने वाले थे लेकिन होटल के कर्मचारियों ने कमरे से कोई जवाब नहीं मिलने की वजह से रात 10 बजे डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर कर्मियों ने महिला को खून से लथपथ अवस्था में देखा। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। कमरे से शराब की बोतलें मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला के सिर पर बोतल से वार कर मारा गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply