06/01/2021,9:58:52 PM.
|
कोलकाताः कोरोना महामारी के कारण देश-दुनिया में विख्यात कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला इस साल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बुधवार से रामपुरहाट नगरपालिका मैदान में जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हुई है। लेकिन कोलकाता पुस्तक मेला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मेले के आयोजक पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदेवकुमार चटर्जी ने बताया कि जहां लाखों लोगों के जीवन और मरण का सवाल हो वहां इतना बड़ा मेला पुस्तक मेला आयोजित करना उचित नही होगा। मेला परिसर में एक साथ 100 लोग प्रवेश नही कर पाएंगे या 750 स्टालों में से किसी में लोग नही जाएंगे या सेल्फी नही लेंगे, ऐसा सम्भव नही है। इसलिए अब 2021 के कलकत्ता पुस्तक मेले के लिए हमें कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा।
उल्लेखनीय है कि तय कार्यक्रम के अनुसार कोलकाता पुस्तक मेला 28 जनवरी से 08 फरवरी तक आयोजित किया जाना था। इस बार बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शतवार्षिकी के मद्देनजर बांग्लादेश को थीम कंट्री बनाया गया है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply