29/09/2020,12:50:29 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः दुर्गापूजा को देखते हुए अब कोलकाता में मेट्रो सेवा रविवार को भी उपलब्ध रहेगी। कोलकातावासी अगले रविवार यानी 4 अक्टूबर से मेट्रो सेवा का उपयोग कर पाएंगे।
मार्च के आखिरी सप्ताह में लॉकडाउन लगने के बाद से कोलकाता मेट्रो बंद थी। लेकिन राज्य सरकार के निवेदन के बाद रेलवे ने 14 सितंबर से कोलकाता मेट्रो को फिर से चलाने की अनुमति दी थी। रविवार छोड़ कर हर दिन मेट्रो चल रही थी। लेकिन अब चूंकि दुर्गापूजा में कुछ दिन ही बचे हैं और खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का उपयोग करते हैं, इसे देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने रविवार को भी रैक चलाने की अनुमति दी है। लेकिन आम दिनों के तय समय के मुताबिक मेट्रो नहीं चलेगी। इसमें कुछ कटौती रहेगी। सुबह 10.10 बजे से मेट्रो शुरू होगी और शाम 7,30 बजे बंद हो जाएगी। फिलहाल रविवार को कोलकाता मेट्रो हर 20 मिनट में 58 रेक्स लगाएगी।
मालूम हो कि लॉकडाउन के पहले एक आम दिन में औसतन पांच लाख लोग कोलकाता मेट्रो का उपयोग करते थे। कोलकाता में सड़क जाम की समस्या को देखते हुए ऑफिस जाने वाले लोग और छात्र बड़ी संख्या में मेट्रो का उपयोग करते हैं। गौरतलब है कि कोलकाता मेट्रो देश की पहली मेट्रो है और वह भी भूमिगत।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply