08/10/2020,8:51:07 PM.
|
कोलकाताः भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोला है। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भाजपा के आंदोलन पर कोलकाता पुलिस ने तृणमूल के गुंडों की तरह बर्ताव किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर छतों से बम फेंकें। पुलिस की ये कार्रवाई सरकार की शह पर हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई चल रही है और चलेगी। ममता जी भाजपा कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण आंदोलन पर कायरतापूर्वक हमला बोला है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी इसे हिंसा में बदलने की कोशिश की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हम पर पथराव किया ही, साथ में कुछ गुंडों ने भी हम पर पथराव किया। ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक भेद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए भी यही नियम लागू नहीं होते ?
भाजपा के आंदोलन पर कोलकाता पुलिस ने #TMC के गुंडों की तरह बर्ताव किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर छतों से बम फेंके! पुलिस की ये कार्रवाई सरकार की शह पर हुई है! पुलिस के ऐसे हमलों की वजह से इस आंदोलन में 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए!#NabannoCholo pic.twitter.com/tkmHYS1mw2
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 8, 2020
उन्होंने कहा, “हर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। उसके बावजूद कार्यकर्ता पहुंचें। शालीन तरीके से जुलूस पर लाठीचार्ज किया। किसी प्रकार की हिंसा नहीं की। हम प्रजातंत्र पर विश्वास करते हैं। हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। पुलिस व ममता जी का विकृत चेहरा सामने आया। वह शालीन जुलूस पर लाठीचार्ज कर रहे हैं। यह बर्बर रूप जनता ने देखा है, जनता जवाब देगी। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। न हम झुकेंगे, न टूटेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply