20/10/2020,7:23:40 PM.
|
कोलकाता : कोलकाता के इंटाली थाना इलाके में एक इमारत के गिरने से उसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना मंगलवार दोपहर की है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में एक परितयक्त मकान का हिस्सा अचानक से ढह गया। इमारत के मलबे की चपेट में आने से वहां मौजूद एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गयी। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इंटाली में परित्यक्त घर की दूसरी मंजिल पर रेलवे माल सप्लाई कंपनी का एक कार्यालय था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ बदमाशों ने यहा ठिकाना बनाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply