12/01/2021,8:38:26 PM.
|
कोलकाताः कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार दोपहर विशेष विमान के जरिए कोलकाता पहुंची। अपराह्न 1:45 बजे के करीब दमदम हवाई अड्डे से वैक्सीन बागबाजार स्थित सेंट्रल मेडिकल लैबोरेट्री में लाया गया। इसके लिए पायलट कार और चुस्त सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी।राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि राजधानी कोलकाता में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज देने के लिए 93000 वैक्सीन रख ली गयी है। बाकी को अन्य जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है।
पता चला है कि टीका पहले हुगली, उत्तर 24 परगना, बीरभूम और उत्तर बंगाल में छह मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचेगा। यह प्रक्रिया आज मध्यरात्रि तक समाप्त हो जाएगी। टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य में छह लाख स्वास्थ्य कर्मी हैं जिन्हें सबसे पहले वैक्सीन दिया जाना है। इसके बाद पुलिस कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राज्य सरकार टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तरह से तैयार है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply