14/11/2020,8:07:20 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ठंड की शुरूआत होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ पहुंचा है ।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । शुक्रवार का तापमान 21.6 डिग्री था। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
कोलकाता में शनिवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। कालीपूजो की सुबह, ठंडा मौसम कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में लौट आया। दिलचस्प बात यह है कि बर्दवान और बांकुड़ा जैसी जगहों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर है। बर्दवान में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और बांकुड़ा में 20.2 डिग्री था। पनागढ़ और पुरुलिया में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था।
उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार से दक्षिण बंगाल में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात है। इसके प्रभाव में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दक्षिण बंगाल में बादल छाए हैं और उत्तरी हवा को अवरुद्ध कर दिया। नतीजतन, तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसलिए अगले कुछ दिनों में,म तापमान गिरने की संभावना है ।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply