11/11/2020,9:50:54 PM.
|
कोलकाता : कोलकाता के राजकीय कोरोना समर्पित अस्पताल कोलकाता मेडिकल कॉलेज में बुधवार को नए और पुराने कर्मचारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी है।
पुराने कर्मचारियों का आरोप है कि महामारी के प्रसार की वजह से लॉक डाउन के दौरान 20 दिनों तक कर्मचारी काम पर नहीं आ सके थे जिसकी वजह से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी। इनकी मांग है कि इन्हें दोबारा काम पर रखा जाना चाहिए। इधर जो नए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं उनका कहना है कि जब प्रबंधन ने उन्हें नियुक्त किया है तो उन्हें भी कर्मचारियों की सूची में रखना होगा। पुराने कर्मचारी उन्हें ड्यूटी नहीं करने दे रहे हैं और ना ही काम पर आने दे रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।
नए कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पुराने कर्मचारियों की तरह ही काम पर रखा जाना चाहिए। नए पुराने कर्मचारियों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एक तरफ महामारी की वजह से बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं दूसरी तरफ इस तरह से कर्मचारियों के बीच विवाद के कारण रोगियों के परिजन परेशानी में पड़े हुए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply