01/01/2021,8:53:55 PM.
|
आसनसोलः बीते साल के अंत में आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे। दो दिन यहां रहने के दौरान वह पार्टी के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। नया साल का पहले दिन भी वह आसनसोल में ही थे। दिन के समय वह अपनी पत्नी संग आसनसोल के रविंद्र भवन के निकट आर्ट गैलेरी में गये थे जहां आसनसोल के ही मोम कलाकार सुशांत राय द्वारा बनायी मोम की प्रतिमाओं को उन्होंने दीदार किया था। बाबुल और उनकी पत्नी इस दौरान काफी खुशमिजाज दिखाई दिए। लेकिन कुछ घंटों के बाद ही वह एक बड़ी दुर्घटना के शिकार होते-होते बाल-बाल बचे।
शुक्रवार की शाम को वह परिवार संग कोलकाता लौट रहे थे। बाबुल स्वयं अपनी कार चला रहे थे। उनके आगे-आगे पुलिस स्कॉर्ट भी था। उनकी गाड़ी के पीछे उनके सहायक धर्मेंद्र कौशल तथा सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी थीं। बाबुल का काफिला जब जामुड़िया के सातग्राम गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था तभी अचानक से एक वोलेरो गाड़ी उनके काफिले में आ घुसी। बाबुल की गाड़ी तो बच गई लेकिन उनके पीछे चली रही बाबुल सुप्रियो के सहायक धर्मेंद्र कौशल की गाड़ी से वोलेरो जा टकरा गई। यह गाड़ी कोलकाता नंबर की है और इस पर पश्चिम बंगाल सरकार लिखा हुआ है। गाड़ी का अगला हिस्सा टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र कौशन को कुछ चोटें आई है हालांकि उनकी हालत ठीक बताई गई है। बाबुल सुप्रियो के काफिले को टक्कर मारने वाली वोलेरे गाड़ी के चालक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की खबर पाकर जामुड़िया थाना पुलिस भी पहुंची गई थी। घटना के कुछ देर बाद ही बाबुल का काफिल फिर से कोलकाता के लिए रवाना हो गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply