11/12/2020,11:24:59 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य के आसमान में कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही राज्य भर की सड़कें कोहरे की धुंध में लिपटी हुई थीं, जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम रही है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए 10 से अधिक की स्पीड में गाड़ी नहीं चलाने को कहा है।
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। विभाग ने बताया है कि 15 दिसंबर के बाद राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बंगाल में अगले सप्ताह से न केवल ठंड बढ़ेगी बल्कि कुहासा भी पड़ेगा। इसीलिए प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य में सुबह-शाम के समय दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply