28/08/2020,11:59:27 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में अब निश्चित रूप से लगने लगा है कि भारत बहुत जल्द पहले ब्राजील और उसके बाद अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। जिस गति से भारत में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, उससे यह बात अब संभव लगने लगा है।
दरअसल शुक्रवार को भारत में अब तक का सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 77,266 नए मामले हैं जिससे देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,501 हो गए हैं। भारत संक्रमण के आंकड़े के मामले में दुनियभर में तीसरे स्थान पर है, वहीं अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। ताजा आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में कोरोनो संक्रमण के 6,048,317 मामले हैं जबकि ब्राजील में 3,764,493 मामले आ चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 24,635,387 मामले आ चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में और 1,057 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 61,529 हो गया है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि यहां रिकवरी रेट अच्छी है। अब तक 25,83,948 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply