24/12/2020,11:41:28 AM.
|
कोलकाताः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार सुबह गंगासागर के कपिल मुनि आश्रम में विशेष पूजा अर्चना की है।
बुधवार को वह दक्षिण 24 परगना में राजनीतिक कार्यक्रम के लिए गए थे। उसके बाद देर शाम अपने समर्थकों के साथ वह गंगासागर पहुंच गए थे। दक्षिण 24 परगना के कुलपी में बुधवार रात एक बैठक आयोजित करने के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगासागर पहुंचे। गुरुवार सुबह कपिल मुनी मंदिर में पूजा की। समुद्र में स्नान और सूर्य को नमन करने के बाद, दिलीप घोष ने कपिल मुनि के मंदिर में पूजा की। वह आज गंगासागर में एक सार्वजनिक बैठक करेंगे। दोपहर बाद, सागर से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नामखाना में एक और जनसभा करेंगे। फिर उन्हें गुरुवार रात कोलकाता लौटना है।
कपिल मुनि आश्रम में पूजा करने के बाद दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभा में भारी भीड़ को देखकर तृणमूल डर जा रही है जिसकी वजह से जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
शुभेंदु अधिकारी पर तृणमूल नेताओं के हमले पर तंज कसते हुए दिलीप घोष ने कहा कि जब वह तृणमूल में थे तब अच्छे थे और भाजपा में आते ही बुरे हो गए हैं। इसी से लोग समझ सकते हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी का राजनीतिक चरित्र कैसा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply