24/08/2020,4:48:20 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कांग्रस कार्य समिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष को लेकर बंद कमरों में जहां तनावपूर्ण माहौल था, वहीं कांंग्रेस मुख्यालय के बाहर भी शोर था। पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर-बैनर लिए अपनी मांग को ऊंची आवाज में बुलंद कर रहे थे।
दरअसल नए अध्यक्ष को लेकर सोमवार को कांग्रेस की बैठक में पार्टी की अंदरूनी लड़ाई अब सतह पर आ गई है। और, इसे लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बैठक के दौरान यह भी जाहिर हो गया कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से ही होगा, बाहरी नहीं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी यह शोर सुनाई दे रही थी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो पोस्टर हाथों में लिए रखे थे, उनके कांग्रेस अध्यक्ष की मांग गांधी परिवार से ही की गई थी। इन पोस्टरों में लिखा था-गांधी परिवार के अलावा और कोई अध्यक्ष बनेगा तो पार्टी टूट जाएगी। एक दूसरे पोस्टर में लिखा था-राहुल गांधी हैं जो मोदी से भिड़ गए थे, किसी और में हिम्मत नहीं। एक अन्य पोस्टर कुछ यूं था-नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास हैं राहुल व प्रियंका गांधी। इन पोस्टरों को जिन लोगों ने थाम रखा था, वे स्वयं को राहुल प्रियंका गांधी सेना नामक संगठन के सदस्य बता रहे थे।
मालूम हो कि कांग्रेस स्थायीय रूप से अध्यक्ष के लिए काफी अरसे जूझ रही है। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पद छोड़ दिया था। उसके बाद सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन सोनिया यह पद छोड़ना चाहती हैं। लेकिन इस मुद्दे को सुलझाने को लिए सोमवार को हुई बैठक विवादों में घिर गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply