गांधी मूर्ति का अनावरण 30 को, फिरहाद हकीम होंगे मौजूद : अशोक भट्टाचार्य

24/11/2020,7:52:36 PM.

 

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से शहर के मुख्य डाकघर के सामने 30 नवम्बर को गांधी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम को आमंत्रित किया गया है।

मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य ने पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दी।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी की नीति और विचारधारा का सम्मान करते हुए आगामी 30 नवम्बर को अनावरण कार्यक्रम में सभी राजनीति दलों के नेता व सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम को आमंत्रित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *