30/11/2020,4:19:18 PM.
|
कोलकाताः। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा गुंडा कहकर संबोधित करने का जवाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि हमने पंचायत चुनाव में देख़ा था कि कौन गुंडा है। मुझे न केवल गुंडा बल्कि माफिया भी कहा है। वह सात करोड़ के घर में रहता है। मैं किसी और के घर में रहता हूं। माफिया कौन है? उसके काफिले में 25 कारें हैं, और हर कोई जानता है कि उसके पास क्या है। वह समझता है कि माफिया कौन है।
घोष ने कहा कि मेरे भतीजे कहने से क्या हुआ? दिल्ली में कई लोग युवराज को पप्पू कहते हैं। मैं भतीजा नहीं कह रहा हूं, मैं बच्चा लड़का कह रहा हूं। वह उनकी गोद में राजनीति में आए। आप बुआ की गोद में हैं। गोद में ही राजनीति में आए और सांसद बने। निजी संपत्ति बनाई। आपने कालीघाट खाली कर दिया है? लोगों को वहां से निकाला गया है। लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया है। और मुझे गुंडा कहते हैं। मैं आम आदमी के लिए काम कर रहा हूं। अगर यह गुंडागर्दी है तो मैं और करूंगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply