गुजरात: सौराष्ट्र-कच्छ में छह घंटे में भूकंप के 10 झटकों से लोगों में दहशत

22/10/2020,4:36:44 PM.

-भूकंप से शहर के कुछ हिस्से के लोग हुए प्रभावित
-रिक्टर पैमाने पर 2.4 से 1.7 की रही तीव्रता

राजकोट/अहमदाबाद (एजेंसी)। सौराष्ट्र व कच्छ में बुधवार की रात एक बाद एक भूकंप के दस झटकों से लोगों में दहशत फैल गयी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। जामनगर और पोरबंदर में भूकंप की तीव्रता 2.4 से 1.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से शहर में कोई नुकसान नहीं हुआ।

बुधवार की रात जामनगर और पोरबंदर में 12:30 बजे से सुबह 6:20 बजे तक 6 घंटे में 10 भूकंप के झटके महसूस किए गए। पोरबंदर में आठ झटके दर्ज किए गए। पहला झटका रात 12:39 बजे 2.1 तीव्रता का महसूस किया गया। इसके बाद 12:34 बजे 2.4, 1:26 बजे 2.4, 2:07 बजे 2.0, 2:13 बजे 1.7, 2 : 54 बजे 2.9 और 2:59 बजे 2.9 के झटके लगे। इसके अलावा जामनगर के लालपुर में दो झटके महसूस किए गए। भूकंप से शहर के कुछ हिस्से के लोग प्रभावित हुए हैं। झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

इससे पहले 16 जुलाई को 4.8 तीव्रता के भूकंप ने राजकोट को हिला दिया था। भूकंप का केंद्र राजकोट से 22 किमी पर था। 10 फरवरी को राजकोट में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया था। सौराष्ट्र में पिछले तीन महीने से लगातार झटके महसूस हो रहे हैं। इससे लोगों में किसी अनिष्ट की आशंका बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *