13/11/2020,6:04:08 PM.
|
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने चक्रवात प्रभावित छह राज्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के तहत 4,381.88 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
इसमें से बंगाल को 2707.77 करोड़ रुपये मिले हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और सिक्किम को चक्रवात “अम्फान” और निसर्ग के अलावा बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए यह वित्तीय मदद आवंटित है।
इन राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी है। चक्रवात ‘अम्फान’ प्रभावितों के लिए, पश्चिम बंगाल को 2,707.77 करोड़ रुपये और ओडिशा के लिए 1,28.23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। महाराष्ट्र में चक्रवात निसर्ग प्रभावित लोगों के लिए 268.59 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी लगातार आरोप लगाती रही हैं कि चक्रवात पीड़ितों के लिए केंद्र ने कुछ खास मदद नहीं की है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply