10/12/2020,8:01:23 PM.
|
कोलकाताः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने घूस लेने के आरोप में पोस्टल विभाग के सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम यह जानकारी सीबीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके गौड़ ने दी है। उन्होंने बताया कि मेदिनीपुर जिले के कोंटाई डिवीजन में पोस्ट ऑफिस में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात रहने वाले विकास कांति मिश्रा को 1.3 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये घूस के तौर पर मांगे थे। लेकिन 1.3 लाख रुपये में बात बन गई थी। उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 3.6 लाख रुपये बरामद हुए हैं। गुरुवार को उसे सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से 23 दिसम्बर तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply