03/10/2020,12:25:48 PM.
|
कोलकाताः भारत चीन की सीमा पर मौजूदा तनाव के बीच भारत और बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास की शुरुआत की है। शनिवार से यह युद्ध अभ्यास शुरू हुआ है।
रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मनदीप सिंह हुड्डा ने शनिवार को बताया कि यह दूसरे चरण का युद्धाभ्यास है। इसके पहले 2019 में इसी तरह का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया था। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में दोनों ही नेवी के अधिकारियों ने सत्र की शुरुआत की है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों की समुद्री सीमा में आतंकी वारदात को रोकने, तस्करी की रोकथाम और मछुआरों के लिए राहत व बचाव अभियान चलाने को लेकर युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। इसमें मैरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट, गाइडेड मिसाइल और नवल शिप हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती के मौके पर यह युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply