30/10/2020,4:33:24 PM.
|
कोलकाता: कोलकाता समेत राज्य भर में आलू-प्याज व हरी सब्जियों की आसमान छूती कीमतों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चुनावी खर्च की आपूर्ति के लिए तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने आलू प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
शुक्रवार सुबह इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए दिलीप घोष पहुंचे थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह आरोप लगाया। कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस समय सब्जियों और फलों की कीमतें बढ़ रही हैं। बाजार को नियंत्रित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हम अभी भी ऐसा कुछ नहीं देख पा रहे हैं।
आलू और प्याज के दाम बढ़ गए हैं। ये चुनावी फंड बनाने के लिए किया जा रहा है। सरकार को सावधान रहना चाहिए। कोरोना की वजह से लोग पहले से ही परेशानी में हैं। कीमतें बढ़ने से लोगों का गुस्सा और बढ़ेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह भी कहा कि अगर प्याज की कीमते बढ़ती हैं तो भी आलू की कीमतें बढ़ने का कोई कारण नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा प्याज नासिक से आता है तो प्याज की कीमतों में वृद्धि का एक कारण माना जा सकता है। शायद फसल कम हुई होगी, बर्बाद हो गयी हो, लेकिन आलू की कीमतें बढ़ने का कोई कारण नहीं दिख रहा है। बंगाल के ही तारकेश्वर से आलू आता है। यही नहीं वैसे भी पश्चिम बंगाल में आलू की पैदावर बडे पैमाने पर की जाती है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply