छठ पूजा की तैयारियों में डूबा महानगर, अदालत के निर्देश पर रवींद्र व सुभाष सरोवर में प्रवेश वर्जित

20/11/2020,11:11:03 AM.

 

कोलकाता: सूर्योपासना का महपर्व छठ पूजा शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही शुरू हो जाएगा। महानगर समेत बंगाल के हिंदु बहुल इलाकों में पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है।

हालांकि अदालत के निर्देश के अनुसार महानगर के रवींद्र सरोवर और सुभाष सरोवर में छठ पूजा पर रोक लागू रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को दोनों स्थानों को बंद रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों स्थानों पर किसी का प्रवेश ना हो सके , इस बात को ध्यान में रखते हुए वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गेट पर ताला लगाने के अलावा बांस से बैरिकेडिंग की गई है। विभिन्न घाटों पर पुलिस बलों की तौनाती भी की गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी इस दिन निगरानी की जिम्मेवारी संभालेंगे।

जानकारी के अनुसार सुभाष सरोवर के आसपास की सड़कों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। लोगों के साथ ही वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि हावड़ा के शिवपुर में स्थित रामकृष्णपुर गंगा घाट पर सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। बीते कई दिनों से घाट की साफ-सफाई का काम चल रहा है। घाट पर माइक व प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। छठ पूजा को देखते हुए आज दोपहर बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया जाएगा।
हालांकि कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओऱ से इस बार लोगों से घरों में ही पूजा करने की अपील की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *