20/11/2020,10:22:18 AM.
|
कोलकाता: शुक्रवार को छठ पूजा के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे। यह भी बताया गया है कि आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। फिलहाल ठंड नहीं गिरेगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply