30/11/2020,6:42:39 PM.
|
कोलकाता: वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि महान जगदीश चंद्र बसु की 162वीं जन्मदिन पर उन्हें याद करती हूं।
विश्व के वैज्ञानिक मंच पर उनका योगदान असीमित रहा है। वे बंगाल के गर्व हैं और बंगाल के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि म बंगाल के मुंशीगंज (वर्तमान बांग्लादेश) में 30 नवंबर 1858 को जन्में बसु ने सेन्ट ज़ैवियर महाविद्यालय, कलकत्ता से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। ये फिर लंदन विश्वविद्यालय में चिकित्सा की शिक्षा लेने गए, लेकिन स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण इन्हें शिक्षा बीच में ही छोड़कर भारत लौटना पड़ा।
इन्होंने फिर प्रेसिडेंसी महाविद्यालय में भौतिकी के प्राध्यापक का पद संभाला और जातिगत भेदभाव का सामना करते हुए भी बहुत से महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किये। इन्होंने बेतार के संकेत भेजने में असाधारण प्रगति की और सबसे पहले रेडियो संदेशों को पकड़ने के लिए अर्धचालकों का प्रयोग करना शुरु किया। लेकिन अपनी खोजों से व्यावसायिक लाभ उठाने की जगह इन्होंने इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकाशित कर दिया ताकि अन्य शोधकर्त्ता इनपर आगे काम कर सकें।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply