11/12/2020,11:21:51 AM.
|
इंदौर: पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की घटना के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना की निंदा की है। वहीं इस मामले पर इंदौर विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में बांगलादेशी घुसपैठिऐ पूरी स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन जरूरत पड़ी तो देशभर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बहुत बड़ी घटना है। ऐसे हालात में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। आकाश विजयवर्गीय ने पिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कैलाशजी से बात हुई है, उनके हाथ में भी चोट लगी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply