29/11/2020,12:38:38 PM.
|
कोलकाता: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान ने यह कह कर ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है कि जल्द ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ बहुमत साबित करने के लिए ममता बनर्जी को बुला सकते हैं।
खान के इस बयान के बाद बंगाल में राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ममता बनर्जी के कैबिनेट से दिग्गज मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार दावा कर रही है कि ममता बनर्जी की पार्टी के कई सारे विधायक और मंत्री पार्टी छोड़ेंगे।
दावा किया जा रहा है कि दिसंबर महीने तक ममता बनर्जी की सरकार अल्पमत में आ जाएगी। सौमित्र खान ने कहा है कि जल्द ही ममता बनर्जी की सरकार अल्पमत में आएगी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस सौमित्र खान के इस दावे को बहुत अधिक महत्व देने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी के एक वरिष्ठ प्रवक्ता से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा वाले दिन में सपने देख रहे हैं, देखने दीजिए। ऐसा कुछ होने वाला है नहीं है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply