13/11/2020,5:53:58 PM.
|
रात को 12 बजे नींद में सो रहे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट
कोलकाता : जामुड़िया थाना के शिवपुर स्थित भुईंयापाड़ा इलाके में एक बदमाश ने पीट-पीटकर चार लोगों की जान ले ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। यह घटना बीते गुरुवार की रात 12 बजे घटी है। आरोपी का नाम साधू हेमरम है। वह स्थानीय इलाके का निवासी है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम अंबूज मंडल, प्रशांत मंडल, सुबोध बाउ़डी और कालिया भुईंया है। कालिया भुईंया स्थानीय रिश्तेदारी के यहां आए हुआ था। स्थानीय जानकारी के अनुसार उक्त इलाके में एक शराब की दुकान में तीनों कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व शराब के दुकान मालिक से किसी बात को लेकर आरोपी का विवाद हो गया था। शराब दुकान की शिकायत पर साधू को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार लॉकअप से छूटकर वापस आने पर गुरुवार की रात वह भुईंया पाड़ा इलाके में पहुंचा। रात लगभग 12 बजे शराब की दुकान पर गया और वहां सो रहे तीनों कर्मचारियों की बांस से पिटाई करने लगा। बुरी तरह पिटाई से तीन लोगों की मौत हो गई। भवानी नामक एक स्थानीय ने बताया कि शऱाब की दुकान के विपरित दिशा से एक भवानी मंडल ने बार-बार उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन वह नहीं माना। बाद में उस व्यक्ति ने गांव के बाकी लोगों की इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या उसने कर दी थी। कालिया भुईयां को आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में दौड़ाकर पीटा और उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि कालिया यहां रिश्तेदार के घर आया था, उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि घटना के कारण इलाके में आतंक का माहौल व्याप्त है। बहरहाल इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply