जितेंद्र तिवारी ने फेसबुक पर की पोस्ट, कहा- राजनीति में नहीं होता विराम….

24/12/2020,12:40:22 PM.

 

कोलकाताः तृणमूल विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक फेसबुक पोस्ट से एक फिर से अटकलों को हवा दे दिया है। जितेंद्र तिवारी ने एक फेसबुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि राजनीति में पूर्ण विराम जैसी कोई चीज नहीं। यहां कई काॅमा, काॅलन, सेमीकाॅलन हैं। ऐसे में जितेंद्र तिवारी के इस पोस्ट का क्या संकेत है इसे लेकर एक बार फिर से अटकलों को बल मिल गया है।

गौरतलब हो कि शुभेंदु अधिकारी के साथ ही जितेंद्र तिवारी के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सांसद सुनील मंडल और जितेंद्र तिवारी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की थी।

हालांकि इस बीच भाजा नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो और भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल से लेकर शायंतन बसु तक ने इसपर नकारात्मक टिप्पणी की थी। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी आपका स्वागत है। लेकिन आसनसोल के लोग जितेंद्र तिवारी को पसंद नहीं करते हैं।

जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बीते शुक्रवार रात जितेंद्र तिवारी ने दावा किया कि वह तृणमूल कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं। वह पार्टी में बने रहेंगे। जितेंद्र तिवारी ने मंत्री अरुप विश्वास से मुलाकात की थी। अरुप विश्वास और पीके के साथ बैठक करने के बाद जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तृणमूल में ही हूं। भूल हुई अब सब कुछ ठीक हो गया है।

मेरी वजह से दीदी (ममता बनर्जी) को दुख पहुंचा है। यह सुनकर मुझे खराब लग रहा है। मैने यह नहीं चाहा था। दीदी को दुख देकर हम नहीं बच सकते हैं। यह एक बड़ा परिवार है। ऐसे में हमने अपनी समस्याओं के बारे में बोला है। सब समस्या दूर हो गई है। वहीं फिरहाद हकीम को जो बोला था वह अब नहीं बोल रहे हैं। वह एक बड़े नेता हैं। जो होना था वह हो गया। मैं मुख्यमंत्री को नमस्कार कर आएंगे। हम जीतकर ममता बनर्जी को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे।
हालांकि तिवारी के नए फेसबुक पोस्ट के क्या मायने हैं, इसे लेकर एक बार फिर से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *