10/12/2020,11:47:23 AM.
|
कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को डायमंड हार्बर में उनकी सभा है। लेकिन इसके पहले ही डायमंड हार्बर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरजीत हाल्दार पर हमले की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह उन पर हमला हुआ है। आरोप है कि इसके पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। हालांकि तृणमूल ने उक्त आरोपों का इन्कार किया है। इधर हमले में घायल सुरजीत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि बुधवार की रात डायमंड हार्बर 2 नम्बर मंडल के अध्यक्ष शांतनु मंडल के घर पर हमला हुआ था। तृणमूल समर्थकों पर हमले की घटना को अंजाम देने का आरोप है। हालांकि इन आरोपो को तृणमूल नेतृत्व ने अस्वीकार किया है। भाजपा का आरोप है कि जेपी नड्डा सड़क माध्यम से डायमंड हार्बर जाने वाले हैं। ऐसे में रास्ते भर में बीजेपी का झंडा लगाया गया है। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का झंडा खोल दिया और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।
उल्लेखनीय है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है। भाजपा अध्यक्ष आज डायमंड हार्बर में रैली को संबोधित करने वाले हैं। बुधवारो को सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला था।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply