18/12/2020,12:37:17 PM.
|
कोलकाता: कोलकाता के केष्टोपुर स्थित तृणमूल कार्यालय में आग लग गई । पुलिस ने बताया कि केष्टोपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में शुक्रवार तडके 3:30 बजे आग लगी। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि इस घटना में भाजपा का हाथ है। बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर इलाके में तनाव बढ़ गया है। अब तक, ऐसी घटनाएं जिला स्तर तक सीमित रही हैं। इस बार कोलकाता शहर में भी राजनीतिक संघर्ष शुरू होने के आसार हैं। केष्टोपुर के सिद्धार्थनगर इलाके में तृणमूल कार्यालय में आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply