ताइवान के राष्ट्रीय दिवस को लेकर चीन ने दी भारतीय मीडिया को सलाह

07/10/2020,7:52:39 PM.

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के दूतावास ने भारत में ताइवान के राष्ट्रीय दिवस 10 अक्टूबर से पहले मीडिया में जारी इश्तिहारों को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि दुनिया में केवल एक चीन है और ताइवान उसका अभिन्न अंग है। भारतीय मीडिया को सलाह देते हुए दूतावास ने कहा है कि ताइवान को देश और उसके प्रमुख को राष्ट्रपति नहीं दर्शाया जाना चाहिए।

चीनी दूतावास ने इस संबंध में पत्र जारी किया है जिसमें उसने इस बात का उल्लेख किया है कि भारत सहित दुनिया के सभी देश ताइवान को चीन का हिस्सा मानते हैं। चीनी दूतावास ने कहा कि कथित ताइवान राष्ट्रीय दिवस को लेकर मीडिया को यह जानकारी दी जाती है कि दुनिया में केवल एक ही चीन है और पियुपल रिपब्लिक ऑफ चाइना इसकी एकमात्र प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार है। ताइवान इसका अभिन्न अंग है।भारतीय मीडिया को भी सरकार की आधिकारिक स्थिति के अनुरूप एक चीन नीति का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। इससे पहले अखबारों में ताइवान के राष्ट्रीय दिवस 10 अक्टूबर को मनाने से जुड़े इश्तिहार छपे थे। इसपर चीन ने आपत्ती जताई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *