24/12/2020,12:43:25 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि पूरे राज्य में सर्दी का असर जारी है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि क्रिसमस यानी शुक्रवार को और नए साल की शुरुआत में ठंड बढ़ेगी। राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसकी वजह से यहां सर्दी का सितम जारी है। उत्तर बंगाल के हिस्से में कई जगहों पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है जिसके कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply