16/07/2021,1:28:57 PM.
|
कोलकाताः अफगानिस्तान में जारी संघर्ष के दौरान तालिबान के हमले में एक भारतीय फोटोग्राफर दानिश सिद्दकी की मौत हो गई है। सिद्दिकी अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स के लिए बतौर चीफ फोटोग्राफर के रूप में काम करते थे। वह पिछले कई दिनों से अफगानिस्तान में रह कर एजेंसी के लिए फोटो खींच रहे थे। लेकिन तालिबान के हमले में उनकी मौत हो गयी है। कंधार प्रांत के स्पीन बोल्कड जिले में वह अफगान सेनाओं के साथ थे तभी तालिबान द्वारा किये गये हमले के वे शिकार हो गये। समाचार एजेंसी ने एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी है। वहीं दूसरे मीडिया कर्मियों ने भी इसकी जानकारी दी है। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ने भी इसकी पुष्टि की है। दानिश सिद्दिकी पहले भी तालिबान के हमले में बाल-बाल बचे थे। अपने साहस के बल पर बेहतरीन फोट उतारने वाले दानिश प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार भी मिल चुका है।
Terrible Terrible news. Our dearest Danish Siddiqui, Reuters Chief photojournalist, was killed in clashes in Spin Boldak district in Kandahar, Afghanistan. He was embedded with Afghan forces which came under attack by Taliban. Remember reporting with him on many assignments. RIP pic.twitter.com/htFvIT8MiG
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 16, 2021
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply