28/11/2020,9:14:03 PM.
|
अर्जुन सिंह ने कहा, हिम्मत हो तो आरोप साबित करे तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में संपत्ति की झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को तृणमूल भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता और मंत्री शशि पांजा ने उक्त आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति के बारे में गलत जानकारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुबई स्थित अर्जुन की संपत्ति का उल्लेख चुनावी हलफनामे में नहीं है।”
शशि ने अर्जुन की आय के स्रोत पर भी सवाल उठाया। इधर इस आरोप पर अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल को प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। कहा, यदि उनमें हिम्मत है तो इसे साबित करके दिखाएं।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व अर्जुन सिंह ने कहा था कि सौगत रॉय सहित तृणमूल के 5 सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि सौगत ने खुद अर्जुन की इस बात का खंडन किया था। शशि पांजा ने आज इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, “बीजेपी सौगत रॉय के बारे में गलत प्रचार कर रही है। उनका अपमान किया गया है। ”
हालांकि अर्जुन सिंह अभी भी अपने उक्त बयान पर कायम हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यकीन है कि सौगत रॉय आने वाले दिनों में तृणमूल और ममता के खिलाफ बोलेंगे।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृणमूल ने केंद्र सरकार पर राज्य को नजअंदाज करने का आरोप भी लगाया। शशि पांजा ने कहा, “बंगाल को बार-बार वंचित किया जाता रहा है। केंद्र राज्य के हिस्से का 50,000 करोड़ रुपये बकाया का भुगतान नहीं कर रहा है। 750 करोड़ का जीएसटी भी बकाया है।” गौरतलब है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ममता बनर्जी खुद राज्य के बकाये भुगतान का मुद्दा उठाई थीं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply