23/11/2020,7:57:18 PM.
|
कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा का ही अनुकरण कर रही हैं। प्रदेश भाजपा के मीडिया इंचार्ज सप्तर्षी चौधरी ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए यह दावा किया है।
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई “दुआरे-दुआरे सरकार” योजना को लेकर उन्होंने कहा है कि सबसे पहले भाजपा ने इस स्लोगन के साथ जनसंपर्क योजना की शुरुआत की थी।
चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है कि अब माननीय (ममता बनर्जी) ने कमल का ही अनुसरण किया है। 2019 में भाजपा सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट किया था “दुआरे-दुआरे कमल का आगमन”। इसी कैप्शन के साथ आश्चर्यजनक तौर पर ममता बनर्जी की नई परियोजना का नाम रखा गया है “दुआरे-दुआरे सरकार”। चौधरी ने अपने ट्वीट के साथ साक्ष्य के तौर पर तस्वीरें भी शेयर की है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “दुआरे दुआरे सरकार” योजना की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर लोगों तक सरकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply