29/11/2020,10:39:32 AM.
|
कोलकाता,: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नियुक्त किए गए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर टीएमसी के एक और विधायक ने सवाल खड़ा किया है।
हावड़ा जिले के शिवपुर से तृणमूल के विधायक जटू लाहिरी ने कहा है कि भाड़े पर लोग लाकर राजनीतिक सफलता हासिल नहीं की जा सकती। जटू के इस बयान से सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। शनिवार को एक तरफ अभिषेक बनर्जी ने मालदा के तृणमूल नेताओं के साथ बैठक की तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के और अधिक विधायकों ने पीके पर सवाल खड़ा करना शुरू किया है।
दरअसल प्रशांत किशोर की संस्था आई-पैक के लोग विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के पास जाकर उनके कार्य का हिसाब मांग रहे हैं। बंगाली समुदाय भावुक होता है और अपने आत्म सम्मान को लेकर बहुत अधिक सजग। इस तरह से पीके के कर्मियों को जवाब देना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा जिसकी वजह से लगातार प्रशांत किशोर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद से इस्तीफे के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply