13/11/2020,8:53:44 PM.
|
हुगली: तृणमूल कांग्रेस से नाराज चल रहे हरिपाल के विधायक बेचाराम मन्ना से मुलाकात करने शुक्रवार को हुगली जिला तृणमूल के प्रवक्ता एवं उत्तरपाड़ा के विधयाक प्रबीर घोषाल उनके रतनपुर स्थित निवास पर पहुंचे और उनके साथ एक लंबी बैठक की। बेचाराम मन्ना के साथ बैठक के बाद प्रवीर घोषाल संतुष्ट दिखे।
जिला तृणमूल प्रवक्ता ने बेचाराम मन्ना सिंगूर आंदोलन का हीरो बताया और साथ ही सिंगूर के विधयाक रवीन्द्रनाथ भट्टाचार्य बूढ़े हो चुके हैं। यद्यपि वे भी सिंगूर आंदोलन में थे लेकिन बेचाराम ही सिंगूर आंदोलन के हीरो थे। हालांकि प्रबीर घोषाल से मुलाकात के बाद तृणमूल से नाराज चल रहे विधायक ने मीडिया से बातचीत नहीं की।
उल्लेखनीय है कि बेचाराम मन्ना ने गुरुवार को अचानक विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद से ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी थी। कुछ दिन पहले हुगली जिला तृणमूल की ओर से विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई थी। सिंगूर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में बेचाराम मन्ना के करीबी गोविंद धारा का नाम था। सिंगूर ब्लॉक अध्यक्ष के पद से सिंगूर के विधायक रवीन्द्रनाथ भट्टाचार्य कर करीबी महादेव दास को हटा दिया गया था। इससे रविन्द्रनाथ भट्टाचार्य बेहद नाराज हुए थे और दल छोड़ने की धमकी तक दे दी थी।
हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस मदर और युवा के जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के कमिटियों के घोषणा के बाद से ही जिले में तृणमूल की गुटबाजी और भी बढ़ गई है। आरामबाग, पांडुआ और सिंगूर में तृणमूल कार्यकर्ता खुल के पार्टी के खिलाफ बोलने लगे हैं। साथ ही जिले के उत्तरपाड़ा, खानाकुल सहित कई इलाकों में शुभेंदु अधिकारी के पोस्टरों ने जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी बढ़ा दी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply