02/01/2021,7:58:52 PM.
|
नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की वर्धमान पूर्व (एससी) लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील कुमार मंडल को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की है। मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है।
तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद मंडल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए मंजूरी दे दी है। गत वर्ष 19 दिसम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुनील कुमार मंडल पर हमला बोला था। इस कारण उन्हें यह सुरक्षा प्रदान की गई है।
पश्चिम बंगाल में सुनील कुमार मंडल के अलावा तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने वाले कई नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा प्रदान की है। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी को भी भाजपा में शामिल होने के बाद से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अधिकारी से पहले भी कई नेताओं को मंत्रालय ने सुरक्षा मुहैया कराई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply