22/10/2020,10:50:41 AM.
|
हैदराबाद (तेलंगाना)। राज्य के पूर्व गृह मंत्री और टीआरएस के वरिष्ठ नेता नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन बुधवार की देर रात 12.25 को हो गया। वे हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे।
मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव कल यानी मंगलवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे और उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में परामर्श की थी।
पूर्व गृह मंत्री रहे नरसिम्हा रेड्डी को पिछले महीने यानी 28 सितम्बर को कोरोना से संक्रमित पाया गया था लेकिन स्वास्थ्य सुधार के बाद वे फिर से बीमार हो गये। ऑक्सीजन लेवल की गिरावट के कारण उन्हें इस महीने की 13 तारीख को जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल भर्ती कराया गया था। वे कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे। वह पिछले कुछ समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने बुधवार आधी रात को अंतिम सांस ली।
नरसिम्हा रेड्डी ने तेलंगाना राज्य की आविर्भाव के बाद पहले गृह मंत्री के रूप में कार्य संभाला था। नरसिम्हा ने तीन बार मुशीराबाद से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी। 1969 में उन्होंने तेलंगाना आंदोलन और बाद में सत्तापक्ष तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। नरसिम्हा रेड्डी का जन्म 1934 में नलगोंडा जिले के देवरकोंडा में हुआ था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply