15/12/2020,1:20:20 PM.
|
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता व विधायक शुभेंदु अधकारी को लेकर राज्य की राजनीतिक गलियारों में एक खबर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जब शुभेंदु के पार्टी बदलने की अटकलें अपनी चरम पर थीं, तब उनके ही एक करीबी तृणमूल नेता कनिष्क पांडा ने सनसनीखेज दावा किया था कि शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
कनिष्क के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद शुभेंदु के समर्थकों ने कांथी में भगवा रंग से रंगा शुभेंदु अधिकारी सहायता केंद्र खोला। शुभेंदु के समर्थक के तौर पर परिचित कनिष्क पांडा भगवा पहनावे में दिखे। इस दौरान वह पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला करने से भी पीछे नहीं रहे।
कनिष्क ने कहा, “दीदी का सब कुछ बढ़िया है। दीदी की स्वास्थ साथी योजना भी बढ़िया है। लेकिन जब आप अस्पताल जाएंगे तो आपको भगा दिया जाएगा। दीदी के पास पैसे नहीं हैं।बंगाल के लोग समझ गए हैं कि राज्य को शुभेंदु की जरूरत है।”
हालांकि, कनिष्क ने नंदीग्राम विधायक की राजनीतिक स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। उन्होंने कहा, स्थिति हमेशा बहुत स्पष्ट रही है। आज कुछ नया नहीं है। शुभेंदु अधिकारी किसी भी पद के लिए लालायित नहीं हैं। उन्हें हटाया नहीं गया, इसलीए वह कहीं नहीं गए।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कनिष्क पांडा ने दावा किया था कि शुभेंदु अधिकारी को सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि शुभेंदु को मारने की साजिश रची जा रही है। उल्लेखऩीय है कि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शुभेंदु ने अपनी सुरक्षा भी छोड़ दी थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply