दक्षिण अफ्रीका के पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए क्विंटन डी कॉक

05/07/2020,6:36:21 PM.

जोहान्सबर्ग (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीकी एकदिवसीय टीम के कप्तान क्विंटन डी कॉक को दक्षिण अफ्रीका के पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह दूसरी बार है जब डी कॉक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह इस पुरस्कार को दूसरी बार पाने वाले दक्षिण अफ्रीका के छठे खिलाड़ी हैं।

डी कॉक से पहले दो यह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में जैक्स कैलिस (2004 और 2011), मखाया एनटीनी (2005 और 2006), हाशिम अमला (2010 और 2013), एबी डिविलियर्स (2014 और 2015) और कगिसो रबाडा (2016 और 2018) शामिल हैं।

डी कॉक के अलावा लॉरा वोल्वार्डट को दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। डी कॉक को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और खिलाड़ियों का प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *