31/10/2020,3:29:48 PM.
|
कर्सियांग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरुंग के तीन साल तक छिपे रहने के बाद अब कोलकाता में सामने आए हैं। हालांकि गुरुंग का दार्जिलिंग में उनके विरोधियों ने उनके लौटने का विरोध करना शुरू कर दिया है।
शनिवार को एक बार फिर कर्सियांग में बिमल गुरुंग के खिलाफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के विनयपंथी समर्थकों ने एक महारैली निकाली। इस रैली में विनय तामांग और अनित थापा भी शामिल हुए। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने बिमल गुरुंग के खिलाफ नारेबाजी की।
दरअसल, मोर्चा के विनयपंथियों का दार्जिलिंग में अच्छा खासा राजनीतिक वर्चस्व है। विनयपंथी का मानना है कि पहाड़ी इलाकों के लोग बिमल गुरुंग की वापसी नहीं चाहते क्योंकि इनके आने से इस क्षेत्र में हड़ताल और हिंसा फिर लौटेगी। पहाड़ के लोग शांति चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुंग अपने करीबी सहयोगियों के साथ कोलकाता के एक होटल में पनाह लिए हुए हैं। वह राज्य सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि वह उनके खिलाफ हत्या और यूएपीए के तहत लगाए गए आरोप वापस ले लगी। अलग राज्य की मांग को लेकर दार्जिलिंग में 2017 में 104 दिनों तक चले लंबे विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुंग के खिलाफ 140 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply