दिलीप घोष का सुजाता खां पर तंज, कहा- तृणमूल में करियर बनाने जा रहे लोग

25/12/2020,8:33:13 PM.

 

कोलकाताः तृणमूल में फिलहाल बहुत सारी रिक्तियां हैं। तो कई लोग कैरियर बनाने जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में यह तंज कसा है।

भाजपा सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल के तृणमूल में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने उक्त बातें कही हैं। दिलीप ने कहा, वह हमारे लिए कौन थीं? जिस टीम में नेताओं और कार्यकर्ताओं की कमी होती है, वे दूसरों के भरोसे रहते हैं। हमारे पास हजारों कार्यकर्ता हैं। वे पार्टी को आगे ले जाएंगे। तृणमूल में बहुत सारे रिक्त पद हैं। तो कई लोग करियर बनाने जा रहे हैं। भाजपा अपनी गति से आगे बढ़ रही है। भाजपा ने लोगों का विश्वास जीता है।

दिलीप ने कहा कि ममता बनर्जी ने बिना सोचे-समझे घोषणा की। पहले उन्होंने घोषणा की कि वह टैब देंगी। बाद में किसी ने सच समझाया। इस बार उसने कहा कि वह 10 हजार रुपये देंगी। मुझे नहीं पता, टैब 10 हजार रुपये में उपलब्ध है? हर जगह कटमनी लेना उनकी आदत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *