15/11/2020,3:57:26 PM.
|
कोलकाता: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मेदिनीपुर के एमपी दिलीप घोष के खिलाफ बर्दवान कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। करीब एक साल पहले दिलीप घोष पर पुलिस के बारे में आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगा था। उसी आरोप के तहत उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार नवम्बर को बर्दवान के रैना इलाके में एक सभा में बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा था राज्य पुलिस (पश्चिम बंगाल पुलिस) बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त है। यदि आप पैसे नहीं देते हैं, तो पुलिस की नौकरी नहीं मिलती है। पदोन्नति नहीं होती है।इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब एक साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply