30/01/2021,6:45:46 PM.
|
कोलकाताः ममता बनर्जी के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ चुके हावड़ा के डोमजुर से विधायक राजीव बनर्जी दिल्ली जा रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि आज ही शनिवार शाम को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है। दोनों शीर्ष नेताओं ने मुलाकात के लिए राजीव बनर्जी को समय दे दिया है। यह भी खबर है कि वह दिल्ली में ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार उनके साथ भाजपा के कुछ प्रदेश स्तर के नेता भी रह सकते हैं। भाजपा के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली बैठक में शामिल हो सकते हैं।
दरअसल शुक्रवार को ही राजीव बनर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था और उसके थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी।
इधर शनिवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता आने वाले थे और रविवार को हावड़ा जिले के डुमुरजला में आयोजित जनसभा के दौरान उन्हीं के मंच पर राजीव बनर्जी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद अमित शाह ने अपना बंगाल दौरा टाल दिया है। इसके बाद ही राजीव बनर्जी ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply