30/11/2020,11:12:44 AM.
|
कोलकाता: दिसंबर महीने की शुरुआत से पहले राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में सर्वोच्च तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
तापमान जब 15 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है तब रात के समय और सुबह में कड़ाके की ठंड लगती है। पश्चिम बंगाल में कोलकाता की तुलना में राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान अमूमन कम ही रहता है। उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है जिसकी वजह से इन इलाकों में पहले से ही भीषण ठंड लग रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर महीने के शुरुआती सप्ताह में कोलकाता में तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है। इससे ठंड के और अधिक बढ़ने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से चक्रवात तैयार हुआ था जो तमिलनाडु की ओर मुड़ गया है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल का आसमान साफ है और बादल नहीं छाए हुए हैं। इसके कारण पश्चिमी हवाएं आसानी से प्रवेश कर रही हैं और परिणामस्वरूप ठंड बढ़ रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply