04/10/2023,7:02:14 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दीघा में तो मछलियां तरह तरह की पकड़ी जाती हैं, लेकिन ऐसी मछली कभी नहीं पकड़ गई गई। दरअसल दीघा के मोहना इलाके के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गये थे। उस दौरान ही यह विशाल मछली उनके हाथ लगी। मछली का वजन 110 किलोग्राम है। मछुआरों ने इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताया है। इस मछली का नाम मछुआरे ने कई या भोला बताया है। उनका कहना है कि यह मछली गहरे समुद्र में रहती है। किसी कारणवश यह समुद्र की सतह पर आ गयी होगी। बहरहाल मछुआरों के मुताबिक इस मछली को लोग कम ही खाते हैं। हालांकि बांग्लादेश में इसे पसंद किया जाता है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply