14/11/2020,7:51:53 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीपावली व काली पूजा की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।
सीएम ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा है, “दीपावली और काली पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। त्योहारों को मनाते समय शारिरीक दूरी के प्रावधानों का पालन किया जाना जरूरी है। मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।” दीपावली शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिन्दू त्यौहार है।
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। यह भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply