08/12/2021,8:39:32 PM.
|
दुर्गापुरः दुर्गापुर में दो नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर मेन गेट के रेड लाइट इलाके में बेचने का प्रयास किया गया। एक युवक लड़की को लेकर एक यौन कर्मी के घर आया था लेकिन तभी दुर्बार महिला समिति के लोगों को इसकी भनक लग गयी और उन लोगों ने उस युवक को दबोचा लिया। और दोनों नाबालिग लड़कियों को दलदल में फंसने से बचा लिया। आरोपी आरोपी मनीरूल मंडल है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिरूल के हाथ ये दो लड़कियां कैसी लगी, इसकी कहानी हैरान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक मनीरूल राजस्थान के जयपुर के एक होटल में वेटर का काम करता था वह अपने घर हरिपुर गाय घाटा जयपुर से बस पकड़ कर आ रहा था बनारस के बलिया के समक्ष दो नाबालिक लड़की उस बस में चढ़ी थी। उसने उन लड़कियों से परिचय कर लिया। ये लड़किया घर में झगड़ा कर भाग गयी थीं। मनीरूल ने दोनों लड़कियों को काम दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह उन दोनों को लेकर बुधवार दोपहर में दुर्गापुर के रेड लाइट इलाका कादा रोड पहुंच गया और संपा नामक यौन कर्मी को बेचने का प्रयास किया। मनीरूल मंडल ने बताया कि सम्पा से उसका जयपुर होटल में परिचय हुआ था वह होटल में धंधा करने के लिए आती थी। संपा ने उसे लड़कियां सप्लाई करने को कहा था।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply