01/11/2020,10:32:11 AM.
|
कोलकाता: दुर्गापुर बैराज के टूटे लॉकगेट का मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। फलस्वरूप लॉकगेट टूटने के 24 घंटे के बाद भी बैराज से लगातार पानी बाहर निकल रहा है।
जलसंकट की समस्या को कम करने के लिए स्टोर किया हुआ जल की आपूर्ति दुर्गापुर पालिका और दुर्गापुर स्टील प्लांट के इलाकों में की जा रही है।
इधर सिंचाई विभाग का कहना है कि जबतक बैराज से पूरा पानी निकल नहीं जाता है, मरम्मत का काम शुरू नहीं किया जा सकता है। हालांकि मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इधर दुर्गापुर पालिका औऱ स्टील प्लांट को पेयजल संरक्षण करने के लिए पहले ही कहा गया था, ताकि अगले दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने की सूरत में वैक्ल्पिक व्यवस्था के रूप में इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा सके।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात को दुर्गापुर बैराज का 31 नंबर लॉकगेट टूट गया। इस कारण वहां से लगातार पानी निकल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक वहां से हजारों क्यूसेक पानी बाहर निकल चुका है। इसके कारण आसपास के इलाकों में पेयजल संकट गहराने की आशंक बढ़ गई है।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply